पाकुड़ के तारानगर गांव में 18 जुलाई को हुई हिंसा के बाद से 10 परिवार अब भी अपने घरों में नहीं लौटे हैं। हिंसा के बाद कई परिवार दूसरी जगह चले गए थे।
धनबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुखहर नाथ धाम के पास सोमवार को एक हादसा हो गया। यहां पूजा करने आया एक युवक उसरी नदी में डूब गया।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के बांडी गांव में डायरिया तेजी से फैल रही है। अबतक डारिया से 1 महिला की मौत हो गई है।
झारखंड के गिरिडीह के जमूआ में रविवार देर रात करीब 12:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बोरिंग गाड़ी और एक ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर आठ जिलों में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। जिसके बाद 24 घंटे के भीतर 94 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
राज्य में सुरक्षित माहौल के लिए पुलिस प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। अपराध और अपराधी पर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी।
गिरिडीह जिले में अलग-अलग घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या हुई है।
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा।
2 अगस्त को इंडिया रूरल कॉलोक्वी (IRC) के चौथे संस्करण में रांची, झारखंड में वृद्धि और रोजगार के अवसरों के लिए कार्यान्वयन योग्य रणनीतियों पर चर्चा की गई।
नॉन टैक्सपेयर को फ्री में बालू देगी सरकार. यह घोषणा खुद सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में की. उन्होंने कहा कि बालू के विषय पर कई बातें आयी.
राजधानी और आसपास के कुष्ठ प्रभावित लोगों आज अपना आशियाना मिल गया। जुडको द्वारा धुर्वा में निर्मित कुष्ठ कालोनी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया।
झारखंड में मानसून सुस्त पड़ गया है। अब दो दिनों तक गर्मी सताएगाी। जुलाई आधा गुजर चुका है। तीन-चार दिनों में सावन भी प्रवेश कर जाएगा लेकिन अब तक झारखंड में जमकर बारिश नहीं हुई है।